
राजस्थान के बाद अब MP के गुना में 140 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
एमपी के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. इसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एक अधिकारी ने बताया कि सुमित मीना नाम का यह बच्चा गुना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शाम करीब 5 बजे बोरवेल के खुले बोरवेल में गिर गया.
राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में भी बोरवेल में बच्चा गिरने का मामला सामने आया है. दरअसल, एमपी के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. इसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एक अधिकारी ने बताया कि सुमित मीना नाम का यह बच्चा गुना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शाम करीब 5 बजे बोरवेल के खुले बोरवेल में गिर गया.
राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मौके से पीटीआई को बताया कि बच्चा करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है. गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बोरवेल करीब 140 फीट गहरा है. बच्चे को बचाने के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है. पुलिस और अन्य स्थानीय एजेंसियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया, वहीं देर शाम भोपाल से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई.
उन्होंने बताया कि बोरवेल में ऑक्सीजन पंप किया जा रहा है. जब लड़के के परिवार वालों ने उसे काफी देर तक नहीं देखा तो वे घबरा गए. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि खोजबीन की गई और तब उन्हें पता चला कि वह बोरवेल में गिर गया है.
राजस्थान के कोटपुतली में अभी भी रेस्क्यू जारी
बता दें कि राजस्थान के कोटपुतली में 6 दिन पहले खुले बोरवेल में गिरी 5 वर्ष की चेतना को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. बच्ची को बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन दल (एनडीआरएफ) के दो- दो जवान तीन बार में 170 फीट गहरे गड्डे में उतरे हैं. यह गड्डा बोरवेल के समानांतर बनाया गया है. इस गड्डे से बोरवेल तक सुरंग खोदी जा रही है. जवानों की सुरक्षा के लिए आक्सीजन का प्रबंध किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







