
राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल
AajTak
इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के साथ 30 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी है. दुर्घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया है.
राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाइवे-21 पर हुए हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस जयपुर से पटना जा रही थी. हादसा महवा थाना इलाके में हुआ. इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के साथ 30 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई. दुर्घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











