
राजस्थान: कुत्ते के तीन पैरों को कुल्हाड़ी से काटा, बेरहम वारदात का वीडियो वायरल
AajTak
राजस्थान के अलवर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक पालतू कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर दी गई. कुल्हाड़ी से कुत्ते के तीन पैरों को काट दिया गया. इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.
राजस्थान के अलवर में एक कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पालतू कुत्ते को मालिक के खेत पर रखवाली करने के दौरान उठा लिया गया. उसे एक सूनसान स्थान पर ले जाने के बाद मार दिया. आरोपियों ने कुल्हाड़ी से कुत्ते के तीन पैर काट दिए. पैर कटने के बाद कुत्ता बुरी तरह तड़प रहा था, इसके बाद आरोपी वहां से चले गए. कुत्ते की तड़त तड़प कर जाल निकल गई. इस पूरी वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि रैणी कस्बा निवासी अशोक पुत्र कालूराम मीणा ने एक कुत्ता पाल रखा था. बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे बाबू पुत्र मिड्या मीणा, संतोष पुत्र बाबू मीणा, सोनू व जीतू पुत्रान कृपाल मीणा पालतू कुत्ते को खेत से उठा ले गए. आरोपियों ने कुल्हाड़ी से कुत्ते के 3 पैर काट दिए. इसके बाद कुत्ते को वहीं पड़ा हुआ छोड़कर चले गए. कुत्ते को बांधकर पैर काटने के दौरान करीब डेढ़ से दो घंटे तक तड़पाते रहे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











