
राजस्थान: इंतजार के बाद नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने ठेले पर दिया बच्ची को जन्म
AajTak
धौलपुर में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां पर प्रसूता के पड़ोसियों ने एम्बुलेंस के लिए फोन किया. लेकिन लंबे इंतजार के बाद जब एम्बुलेंस नहीं आई तो परिजनों ने हथठेले पर ही प्रसूता को अस्पताल ले जाने का फैसला किया. पर रास्ते में ही अस्पताल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर प्रसूता ने हथठेले पर ही बच्ची को जन्म दे दिया.
राजस्थान के धौलपुर में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां पर प्रसूता के पड़ोसियों ने एम्बुलेंस के लिए फोन किया. लेकिन लंबे इंतजार के बाद जब एम्बुलेंस नहीं आई तो परिजनों ने हथठेले पर ही प्रसूता को अस्पताल ले जाने का फैसला किया. पर रास्ते में ही अस्पताल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया. किसी तरह से जच्चा और बच्चा को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












