
राजस्थानः 15 विवादित IPS अफसरों का तबादला, सुप्रीम कोर्ट से बहाल बर्खास्त अफसर को भी मिली तैनाती
AajTak
राजस्थान में सोमवार देर रात अशोक गहलोत की सरकार ने 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. माना जा रहा है कि तबादलों की एक और नई लिस्ट जल्द ही आ सकती है.
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही अशोक गहलोत की सरकार एक्शन में दिख रही है. गहलोत सरकार ने सोमवार देर रात कई जिलों के एसपी समेत कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. सरकार ने जिन 15 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है, उनमें ज्यादातर विवादित और बड़े नाम हैं. तबादलों की लिस्ट में शराब तस्करी के मामले में विवादों में घिरे सिरोही जिले के एसपी हिम्मत अभिलाषा टाक भी हैं. ड्रग्स और नशे माफिया को लेकर स्थानीय नेताओं से टकराव की वजह से विवादों में घिरीं नागौर की एसपी श्वेता धनखड़ का भी तबादला कर दिया गया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











