
राजस्थानः 14 छात्रों ने पॉकेट मनी से तैयार की ई-साइकिल, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 25 km
AajTak
बाड़मेर जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले 14 स्टूडेंट ने महज 8 दिन में अपनी पॉकेट मनी से एक ई-साइकिल बनाई है. इस साइकिल को बनाने का खर्चा 12 हजार रुपये आया है.
राजस्थान के बाड़मेर जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले 14 स्टूडेंट्स ने महज 8 दिन में अपनी पॉकेट मनी से एक ई-साइकिल बनाई है. इस साइकिल को बनाने का खर्चा 12 हजार रुपये आया है. छात्रों का कहना है कि इसे चलाने का खर्च 20 पैसे प्रति किलोमीटर आएगा. इन दिनों पेट्रोल और डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं, ऐसे में यह साइकिल पूरे बाड़मेर में चर्चा का विषय बनी हुई है. एक बार चार्ज करने पर यह साइकिल 25 किलोमीटर चलेगी. इसमें 12 वाट की दो बैटरी के अलावा एक स्पीड कंट्रोलर भी लगा है. इस ई- साइकिल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 12 वोल्ट की दो लेड एसिड बैटरी लगी हैं. बैटरी खत्म होने पर इसे पैडल माकर भी आसनी से चलाया जा सकता है. रिसर्च के दौरान एक ई-साइकिल में 15 हजार खर्चा लगने का अनुमान था. जब इस साइकिल को बनाने का काम शुरू किया गया तो 12 हजार रुपये में यह बनकर तैयार हो गई. एक बार चार्ज करने पर इसे 25 किमी. तक आसानी ले जा सकेंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












