
राजस्थानः हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तानी जासूस बन गया MES का चपरासी राम सिंह, ऐसे भेजता था सूचनाएं
AajTak
डीजीपी उमेश मिश्रा के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने के कारण राम सिंह अक्सर पत्रावलियों को इधर-उधर ले जाने और फोटो स्टेट मशीन चलाने काम करता था. इसी दौरान वह दस्तावेजों की फोटो अपने मोबाइल फोन से खींचकर उस महिला को भेज रहा था.
राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट ने एक पाकिस्तानी जासूस राम सिंह को गिरफ्तार किया है. जो पिछले कई महीनों से सेना की खुफिया जानकारी सरहद पार भेज रहा था. राम सिंह खुद मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) के जोधपुर जोन ऑफिस में तैनात था. वो पाकिस्तानी महिला हैंडलर के हनी ट्रैप में फंस कर सामरिक महत्व की सूचनाएं लीक कर रहा था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











