
राजस्थानः पाली में अनजान कारणों से 150 मोर मृत या बीमार मिले, वन विभाग बेपरवाह
AajTak
पाली में मोरों की मौत का सिलसिला पिछले 15 से 17 दिनों से चल रहा है. इसमें 150 से अधिक मोर मृत या बीमार मिले हैं. सांवलता खुर्द व भाकरीवाला, विश्नोईयों की ढाणी क्षेत्र में जगह-जगह मरे मोरों के कुत्तों के द्वारा नोचकर खाने से पंख बिखरे पड़े हैं.
राजस्थान के पाली जिले के रोहट तहसील में राष्ट्रीय पक्षी मोर लगातार मर रहे हैं जबकि वन विभाग चैन की बांसुरी बजा रहा है. रोहट में पिछले 15 से 17 दिनों से मोरों के मरने या बीमार होने की लगातार खबरें आ रही हैं. स्थानीय लोग मोरों से मरने से परेशान हैं तो विभाग की लापरवाही इस कदर है कि जगह-जगह मरे मोरों को कुत्ते नोचकर खा रहे हैं. विश्नोइयों की ढाणी, भाकरीवाला और सांवलता खुर्द क्षेत्र में मोरों की मरने या बीमार होने का सिलसिला आज भी जारी रहा. मोरों की लगातार मौत के बाद बीटीएफ जिलाध्यक्ष भैराराम इराम ने आंदोलन की चेतावनी दी है. वन विभाग की कार्यशैली पर आक्रोश जताते हुए बीटीएफ जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी इराम ने बताया कि सांवलता खुर्द व भाकरीवाला, विश्नोइयों की ढाणी क्षेत्र में अब तक 150 से अधिक मोरों की मौत या बीमार हो चुके हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











