
राजस्थानः पत्नी के साथ रेप होने से आहत पति ने कर लिया सुसाइड, फोटो वायरल करने की मिल रही थी धमकी
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पत्नी के साथ रेप की घटना से आहत होकर एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि रेप का आरोपी मृतक को धमकी दे रहा था कि उसकी पत्नी के अश्लील फोटो वायरल कर देगा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के बाड़मेर में पत्नी के साथ दुष्कर्म से आहत होकर पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना जिले के बालोतरा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी महिला के पति को उसकी पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, बालोतरा थाना इलाके में 19 दिसंबर की रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था और पोस्टमार्टम करवाया था. इसके बाद 20 दिसंबर को मृतक की पत्नी ने गफार खान पुत्र जमाल खान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था. इस पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया
बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमारी के मुताबिक, पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया है. पुलिस ने आरोपी गफार खान को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
16 दिसंबर की है घटना
पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि 16 दिसंबर को वह गांव से स्वास्थ्य जांच के लिए बालोतरा अस्पताल पहुंची थी. उसी दौरान आरोपी गफार खान उसका पीछा कर रहा था. वह बालोतरा शहर में उसके घर तक पहुंच गया. गफार खान ने चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








