
राजस्थानः जयपुर और अजमेर समेत 9 शहरी क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू
AajTak
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए 30 अप्रैल तक प्रदेश के 9 शहरी क्षेत्रों में रात 8 से सुबह 6 बजे तक तथा उदयपुर में शाम 6 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू कर कड़ाई से पालन किया जाए.
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 30 अप्रैल तक राजधानी जयपुर समेत 9 शहरी क्षेत्रों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है. राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा और आबू रोड की शहरी क्षेत्रों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए 30 अप्रैल तक प्रदेश के 9 शहरी क्षेत्रों में रात 8 से सुबह 6 बजे तक तथा उदयपुर में शाम 6 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू कर इसके कड़ाई से पालन और सभी जिलों में कंटेनमेंट जोन चिह्नित कर उनमें जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










