
राजशाही पर दो ट्वीट... और थाईलैंड की महिला सांसद को हो गई 6 साल की सजा
AajTak
थाईलैंड की अदालत ने एक महिला सांसद को 6 साल की सजा सुनाई है. महिला सांसद ने राजशाही के खिलाफ दो ट्वीट को रिट्वीट किया था. इसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई.
थाईलैंड की एक अदालत ने शाही परिवार के अपमान के आरोप में मूव फॉरवर्ड पार्टी की एक महिला सांसद छह साल की सजा सुनाई है. अदालत ने महिला सांसद को राजा की आलोचना और दुर्भावना फैलाने का दोषी ठहराया था. हालांकि कोर्ट ने बाद में उन्हें 14,000 पाउंड के बॉन्ड पर रिहा करते हुए आगे से इस तरह के अपराध में शामिल न होने की चेतावनी दी.
महिला सांसद ने की थी कानून की आलोचना
जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय सांसद रुक्चानोक श्रीनोर्क ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दो ट्वीट को रिट्वीट किया था. इसी मामले में उन्हें अदालत ने दोषी ठहराया है.
यह भी पढ़ें: 'अगर स्कूल बंद हुआ तो...', फ्रांस के सबसे बड़े मुस्लिम स्कूल की फंडिंग रोकी गई तो भड़के मुसलमान
इस साल थाईलैंड में मई में हुए आम चुनाव में आईईएस का प्रतिनिधित्व करने वाली मूव फॉरवर्ड पार्टी शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी ये पार्टी सरकार नहीं बना सकी, क्योंकि नवनिर्वाचित सीनेट ने चुनाव कैंपेन के वक्त देश के सबसे कठोर कानून लसे-मजेस्टे में बदलाव की अपील की थी और इस कानून के इस्तेमाल की आलोचना की थी.
आवाज दबाने के लिए कानून का इस्तेमाल!

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








