
राजमिस्त्री बनकर खरीदा 1.15 करोड़ का घर, स्कूल वालों ने नालायक बोलकर निकाला था
AajTak
कभी स्कूल से निकाले गए कर्ट अब 26 साल को हो चुके हैं. अब उनको नालायक समझने वाले ये जानकर हैरान हैं कि वह अब राजमिस्त्री काम से हर महीने £10,000 (10 लाख रुपये) तक कमाता है.
यूं तो कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है लेकिन माना जाता है कि अच्छी पढ़ाई करने वाले हाइली एजुकेटेज लोगों को अच्छी नौकरी मिलती है और बिना किसी डिग्री के मिली नौकरी बेकार होती है. वहीं कई लोग ये भी मानते हैं कि पढ़ाई लिखाई नहीं बल्कि आखिर में कमाई मायने रखती है.
स्कूल ने डाल दिया बदमाश बच्चों के कोर्स में
कुछ साल पहले इंग्लैंड के 16 साल के Kurt Malpass ने भी पढ़ाई को इसी तरह कोई वैल्यू नहीं दी थी. दरअसल, उसे पढ़ाई में बहुत अधिक लापरवाही के चलते स्कूल ने उसे सजा के तौर पर बदमाश बच्चों के लिए 'ईंटे बिछाने के कोर्स' में डाल दिया था और मेन स्कूल से निकाल दिया था. लेकिन किसे पता था कि कर्ट को ये काम पसंद आ जाएगा और वह इसी को अपना काम बना लेगा.
खरीद 1.15 करोड़ का घर और 31 लाख की गाड़ी
लेकिन अब 26 साल को हो चुके कर्ट को नालायक समझने वाले ये जानकर हैरान हैं कि वह अब इसी काम से हर महीने £10,000 (10 लाख रुपये) तक कमाता है.और बतौर राजमिस्त्री उसने अपना पहला £110,000 (1.15 करोड़ रुपये) का घर भी खरीद लिया है. वह £30,000 (31 लाख रुपये ) की ऑडी S8 चलाता है.
मुझे पसंद है राजमिस्त्री का काम

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












