
राजभवन छेड़छाड़ केस: राज्यपाल के OSD सहित राजभवन के 3 कर्मचारी तलब, बंगाल पुलिस ने भेजा समन
AajTak
बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप के संबंध में एसएस राजपूत (राज्यपाल के ओएसडी), कुसुम छेत्री (कर्मचारी), संत लाल (राजभवन के चपरासी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अब तीनों को पुलिस ने तलब किया है.
कोलकाता पुलिस ने राजभवन में छेड़छाड़ के मामले में तीन कर्मचारियों को तलब किया है. इसमें राज्यपाल के ओएसडी संदीप राजपूत का नाम भी शामिल है. सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपियों को कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है.
बता दें कि बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप के संबंध में एसएस राजपूत (राज्यपाल के ओएसडी), कुसुम छेत्री (कर्मचारी), संत लाल (राजभवन के चपरासी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आरोप के मुताबिक आरोपियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता महिला को गलत तरीके से रोककर राजभवन छोड़ने से रोका था.
सीसीटीवी फुटेज में पहचान कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम के द्वारा बरामद सीसीटीवी फुटेज में उन्हें पीड़ित महिला को रोकते हुए देखा गया था. सीसीटीवी फुटेज में उनकी पहचान की गई, तभी से उनकी भूमिका कोलकाता पुलिस की जांच के दायरे में थी. कोलकाता पुलिस सूत्र ने कहा, शिकायतकर्ता पीड़िता का गोपनीय बयान भी कल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया है.
FIR में 3 नाम पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला को 2 मई को गलत तरीके से रोककर राजभवन छोड़ने से रोकने के लिए तीन अधिकारियों को एफआईआर में शामिल किया गया है. 2 मई को महिला ने राज्यपाल बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की थी. संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत, किसी राज्यपाल के खिलाफ उसके कार्यकाल के दौरान कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती है.
राज्यपाल पर आरोप आपको बता दें कि एक लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्यांगना ने बोस के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. नृत्यांगना की शिकायत के अनुसार, वह पिछले साल जून में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गई थीं और उस समय वह एक पांच सितारा होटल में रुकी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










