
राजपाल यादव की जमानत पर फंसा पेच! 3 बजे तक जमा करने होंगे 1.5 Cr, तब मिलेगी रिहाई
AajTak
राजपाल यादव फिल्म 'अता पता लापता' को हुए नुकसान और कर्ज न चुका पाने के कारण मुश्किल में फंस हुए हैं. 9 करोड़ का लोन न भरने के कारण उन्होंने 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. सेलेब्स ने राजपाल का कर्ज चुकाने में उनकी मदद की है.
मशहूर एक्टर राजपाल यादव सालों पुराने चेक बाउंस केस में घिरे हुए हैं. उन पर 9 करोड़ का कर्ज है. कोर्ट में राजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है. लेकिन यहां एक पेच फंसा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत के लिए राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का समय दिया है.
कोर्ट ने कहा कि अगर आज 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा हो गया, तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा. अगर नहीं जमा हुआ, तो मामला कल सुबह यानी 17 फरवरी को सुनाया जाएगा. राजपाल यादव ने 19 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए जमानत अर्जी दी है.
राजपाल को पड़ी थी फटकार दिल्ली हाईकोर्ट की पिछली सुनवाई के दौरान राजपाल को फटकार पड़ी थी. कोर्ट का कहना था एक्टर ने इतनी मोहलतों के बावजूद कर्ज नहीं चुकाया. राजपाल के वकील की तरफ से दी गई सारी दलीलों को कोर्ट ने बेबुनियाद बताया था. राजपाल ने अपनी सजा को रद्द करने की मांग की थी. उनकी इस डिमांड पर कोर्ट का कहना था जब वो पहले ही कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने कर्ज लिया था, फिर माफी कैसी. उन्हें पैसा चुकाने के 25-30 मौके दिए गए. बावजूद वो पैसा नहीं दे पाए. अब क्यों सजा रोकने की मांग कर रहे हैं?
कोर्ट ने राजपाल को खरी-खरी सुनाते हुए कहा था कि वो जेल में कोर्ट के आदेश की वजह से नहीं बल्कि अपनी हरकतों की वजह से हैं. राजपाल के वकील के मुताबिक, कर्ज की 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है. याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं.
कैसे कंट्रोवर्सी में फंसे राजपाल यादव? साल 2012 में आई फिल्म 'अता पता लापता' राजपाल की डायरेक्टोरियल मूवी थी. इसे बनाने के लिए राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ लिए थे. मगर राजपाल की ये फिल्म नहीं चली. इसके डूबने से राजपाल को काफी नुकसान हुआ. मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल से पैसे वापस मांगे, जिसे वो देने में असमर्थ थे.
मामला कोर्ट तक पहुंचा. 2018 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से लीगल एक्शन लिया गया. राजपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ केस हुआ. 5 करोड़ का ये अमाउंट ब्याज के साथ 9 करोड़ हो गया. एक्टर इस मामले में पहले भी 2 बार जेल जा चुके हैं. कई मोहलतों के बाद जब एक्टर पैसा नहीं चुका पाए, तो उन्हें सरेंडर करना पड़ा. राजपाल यादव को मिली सेलेब्स से मदद दुख की इस घड़ी में राजपाल के साथ पूरी इंडस्ट्री खड़ी हो गई है. सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव, राव इंद्रजीत सिंह, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी, केआरके, मीका सिंह ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (FWICE) ने राजपाल की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है. राजपाल की पत्नी ने सेलेब्स की तरफ से हुई इस मदद पर आभार जताया है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








