
राजपाल की मदद के लिए आगे आई इंडस्ट्री, एक्टर ने अभी तक नहीं कहा 'थैंक्यू', बोले- जेल से बाहर...
AajTak
राजपाल यादव जबसे जेल से बाहर आए हैं, तबसे उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है. हाल ही में राजपाल ने यूपी तक से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों और पत्नी राधा का शुक्रिया अदा किया. जानें आखिर राजपाल क्या बोले...
बॉलीवुड के कॉमिक एक्टर राजपाल यादव, जो लोगों के चेहरों पर कई बार खुशियां लेकर आए. आज उन्हीं की जिंदगी में थोड़े गम के बादल छाए हुए हैं. पिछले दिनों वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में थे, क्योंकि उनका करोड़ों रुपयों का चेक बाउंस हो गया था. उनपर 9 करोड़ रुपयों का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए एक्टर पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं.
राजपाल यादव हुए इमोशनल
राजपाल की मदद के लिए कई लोग आगे आए थे. सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अजय देवगन जैसे बड़े सितारों ने एक्टर की मदद के लिए पैसे भेजे थे, जिससे उन्हें जेल से बाहर निकलने में मदद मिल सके. अब चूंकि राजपाल जेल के बाहर आ चुके हैं, इसलिए हर कोई खुश है. बीते दिनों वो अपने होमटाउन शाहजहांपुर में थे, जहां उनकी भतीजी की शादी थी. राजपाल ने इस खास मौके को खुलकर एंजॉय भी किया.
राजपाल ने हाल ही में यूपी तक के साथ खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि जबसे वो जेल से बाहर निकले हैं, तबसे उन्होंने अपने चाहने वालों के मैसेज नहीं पढ़ें. वो अभी भी सभी को जवाब नहीं दे पाए हैं. एक्टर ने कहा, 'मैं 1997 में मुंबई आया था, और 2027 में ये 30 साल पूरे हो जाएंगे. मुझे इतना प्यार मिला है कि अगर मैं सबको थैंक यू कहूं तो वो लोग छोटा महसूस करने लगेंगे. दुनिया भर के दर्शक, हर उम्र के लोग, मुझे देखते ही मुस्कुरा देते हैं. और मैं भी उन्हें मुस्कुराते देखकर मुस्कुरा देता हूं. मैंने आधी सदी यूं ही मुस्कुराते-मुस्कुराते गुजार दी है. मैंने थिएटर, फिल्म और टीवी में जितने रोल किए हैं, उन सबके जरिए मैंने 500 से ज्यादा जिंदगियां जी ली हैं.'
'मैं उन सबका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे लिए सपोर्ट दिखाया. और जो लोग सोशल मीडिया पर कभी आए ही नहीं और शायद कभी आएंगे भी नहीं, उनकी भी एक लंबी लिस्ट है. जब मैं जेल से बाहर निकला, तो मेरी पत्नी ने बताया कि कितने सारे लोगों ने सीधे फोन करके या मिलकर हाल-चाल पूछा. मैंने तो अभी तक अपना फोन भी ठीक से नहीं चेक किया है.'
पत्नी राधा के लिए क्या बोले राजपाल?

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











