
राजनीति घर पर, यहां हम सब भारतीय हैं, दावोस में बोले आदित्य ठाकरे
AajTak
आदित्य ठाकरे दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में शामिल होने गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति घर पर होती है, यहां हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हम सब भारतीय हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में निवेश बढ़ाना देश में इन्वेस्ट को बढ़ावा देना है.
स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है. 5 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के मंत्री भी शामिल हुए हैं. बता दें कि महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी दावोस गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वैश्विक आयोजन में हम सभी अपनी राज्य सरकारों की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. राजनीति घर पर करते हैं, लेकिन यहां हम सभी भारतीय हैं.
आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में निवेश को बढ़ावा देने के मुद्दे पर कहा कि हेल्दी कॉम्पटिशन हमेशा बेहतर होता है. हम निश्चित रूप से निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये भी सच है कि हमारा प्रयास देश में निवेश को बढ़ावा देना है.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र ने विश्व आर्थिक मंच की बैठक में 6-8 देशों के साथ 30 हजार करोड़ रुपये के 24 समझौते किए हैं. इससे पहले ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुभाष देसाई, नितिन राउत और अन्य नेताओं के साथ महाराष्ट्र मंडप का उद्घाटन किया. आदित्य ने कहा कि मेरी HCL के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है.
देश की राजनीति को लेकर आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम लोग घर पर राजनीति करते हैं, वहां दूसरे स्तर पर पॉलिटिक्स होती है. विपक्ष को सरकार से नाराजगी रहती ही है. लेकिन इस मंच पर हम सब एक हैं और अपने देश के लिए एकत्र हुए हैं.
आदित्य ने इस बात का भी जिक्र किया कि क्लाइमेट लगाातार चेंज हो रहा है. हमें इसके सुधार के उपायों पर चर्चा करनी चाहिए और इन्हें आगे बढ़ाना चाहिए. हमें पॉलिटिकल अवेरयनेस पैदा करने की भी जरूरत है. (इनपुट-राहुल कंवल)

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











