
राजनीतिक हुआ मुंबई का क्रूज ड्रग्स केस! अब शाहरुख के ड्राइवर से पूछताछ
AajTak
आर्यन खान ड्रग्स केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस केस में अब पूछताछ के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान के ड्राइवर को एनसीबी ने समन किया है. फिलहाल किंग खान के ड्राइवर से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ चल रही है. राजेश मिश्रा ड्राइवर का नाम है. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बीजेपी के दखल के बाद तीन आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आर्यन ड्रग्स केस में रेड को फर्जी बताया और एनसीबी जोनल हेड पर कई सवाल भी उठाए. नवाब मलिक क्रूज पर रेड को ही फर्जी बताते हुए एनसीबी को घेरा. देखें

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











