
राजनाथ सिंह के LOC पार करने वाले बयान पर भड़का पाकिस्तान! कह दी ऐसी बात
AajTak
करगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह ने कहा था कि 26 जुलाई 1999 को भारत चाहता तो एलओसी पार कर लेता लेकिन ऐसा नहीं किया गया क्योंकि भारत शांतिप्रिय देश है. उनके इस बयान की पाकिस्तान ने कड़ी निंदा की है.
करगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के द्रास में नियंत्रण रेखा पार करने को लेकर बुधवार को एक बयान दिया था, जिस पर पाकिस्तान भड़क गया है. पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री की टिप्पणियों को भड़काऊ करार देते हुए कहा है कि भारत को 'अत्यधिक सावधानी' बरतने की जरूरत है.
उनकी इस टिप्पणी को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है, जिसमें मंत्रालय की प्रवक्ता प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, 'भारत की आक्रामक बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है. यह दक्षिण एशिया में रणनीतिक माहौल को अस्थिर करने का काम करती है.'
पाकिस्तानी मंत्रालय की तरफ से आगे कहा गया, 'यह पहली बार नहीं है कि भारत के नेताओं और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान के बारे में इस तरह का बेहद गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की हो. इस तरह के अंधराष्ट्रवादी बयानबाजी बंद होनी चाहिए. हम भारत के नेतृत्व को याद दिलाना चाहते हैं कि पाकिस्तान किसी भी आक्रमण के खिलाफ अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है.'
बयान में कहा गया कि अति-राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने और चुनावी लाभ हासिल करने के उद्देश्य से भारत के नेता पाकिस्तान को अपने लोकलुभावन बयानों में घसीटते हैं, जिसे खत्म करने की जरूरत है.
साथ ही पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत को सलाह दी कि वो विवादित क्षेत्र पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को ईमानदारी से लागू करे.
क्या कहा था राजनाथ सिंह ने?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









