
राजनाथ सिंह के बयान पर भड़का पाकिस्तान, यूपी चुनाव का किया जिक्र
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा था कि हमने सीधी लड़ाई में पाक से जीत हासिल की है और छद्म लड़ाई में भी हम जीत हासिल करेंगे. उनके इस बयान पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है.
पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान को 'अनुचित, अनावश्यक और भड़काऊ' करार दिया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी सरकार और उसकी सेना के छद्म युद्ध का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही थी. पाकिस्तान ने कहा है कि ऐसे भड़काऊ बयान उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य राज्यों में होनेवाले चुनावों को देखते हुए सामने आ रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











