
राजनयिक के साथ खालिस्तानियों ने की बदसलूकी! भारत ने UK से जताई सख्त आपत्ति
AajTak
स्कॉटलैंड में उच्चायुक्त को रोके जाने की घटना पर भारत सरकार ने नाराजगी जताई और ब्रिटेन के सामने उठाया है. सरकार ने खालिस्तानी समर्थकों की करतूत पर आपत्ति जताई. जब यह घटना हुई, तब भारतीय उच्चायुक्त एक गुरुद्वारा जा रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर घेर लिया गया.
स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के साथ बदसलूकी का मामला तूल पकड़ गया है. भारत सरकार ने नाराजगी जताई है और इस मामले को ब्रिटेन के सामने उठाया है. भारत सरकार ने खालिस्तानियों की करतूत का विरोध किया है. यह घटना खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच बड़े राजनयिक विवाद के बीच हुई है.
बता दें कि स्कॉटलैंड में खालिस्तानी समर्थकों ने खुलेआम सड़क पर उत्पात मचाया था और भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को घेर लिया था. उन्हें कार से नीचे नहीं उतरने दिया था. भारतीय उच्चायुक्त वहां गुरुद्वारे में दर्शन करने जा रहे थे. लेकिन उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया गया.
घटना की सूचना तुरंत स्कॉटलैंड पुलिस को दी गई. हालांकि, उच्चायुक्त सुरक्षित हैं. हंगामे को देखते हुए एहतियात बरता गया. इस मामले को भारत सरकार ने यूके विदेश कार्यालय के समक्ष उठाया है.
मौके पर नोंकझोंक हुई और चले गए उच्चायुक्त
खालिस्तान समर्थक एक सिख कार्यकर्ता ने बताया कि कुछ लोगों को पता चला था कि दोरईस्वामी यहां अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा में कमेटी के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं. मौके पर कुछ लोग आए और उनसे कहा कि यहां आपका स्वागत नहीं है तो वो चले गए. हल्की नोकझोंक हुई. मुझे नहीं लगता कि जो कुछ हुआ, उससे गुरुद्वारा कमेटी बहुत खुश है. लेकिन ब्रिटेन के किसी भी गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों का स्वागत नहीं है.
खालिस्तान समर्थक ने कहा, हम यूके-भारत की मिलीभगत से तंग आ चुके हैं. हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से हालिया तनाव के कारण ब्रिटिश सिखों को निशाना बनाया जा रहा है. इसका संबंध अवतार सिंह खांडा और जगतार सिंह जोहल से भी है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









