
राजधानी की सुरक्षा को बजट बूस्ट... 12,846 करोड़ का मिला फंड, जानें दिल्ली पुलिस को क्या मिलेगा फायदा
AajTak
केंद्रीय बजट 2026-27 में दिल्ली पुलिस के लिए कुल 12,846.15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साले से 4.57 फीसदी अधिक है. दिल्ली पुलिस की बढ़ी हुई वित्तीय सहायता राजधानी की जटिल पुलिसिंग जरूरतों, जैसे कानून व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा और डिजिटल अपराधों से मुकाबले के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
केंद्रीय बजट 2026-27 में दिल्ली पुलिस की फाइनेंशियल सिचुएशन को स्ट्रांग करने के लिए आवंटन में ग्रोथ की गई है. इस बार दिल्ली पुलिस के लिए कुल 12,846.15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले फाइनेंशियल साल 2025-26 के 12,259.16 करोड़ रुपये से 4.57 प्रतिशत अधिक है. यह बढ़ोतरी खासतौर से राजधानी की पुलिसिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है.
दिल्ली, देश की राजधानी होने के नाते, यहां पुलिसिंग की रिस्पॉन्सिबिलिटीज अन्य राज्यों की तुलना में अधिक कॉम्पलेक्स और चुनौतीपूर्ण हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखना, वीआईपी सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की देखभाल, प्रदर्शनों का मैनेजमेंट और रोजाना क्राइम कंट्रोल जैसे काम दिल्ली पुलिस के कंधों पर रहते हैं. इसलिए इस बजट बढ़ोतरी को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
रेवेन्यू एक्सपेंडिचर में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है. 2025-26 में रेवेन्यू एक्सपेंडिचर 11,315.63 करोड़ रुपये था, जिसे 2026-27 में बढ़ाकर 11,881.55 करोड़ रुपये कर दिया गया है. यह खर्च पुलिस के दैनिक संचालन, जैसे वेतन, भत्ते, ईंधन, संचार व्यवस्था, प्रशिक्षण, और फॉरेंसिक सहायता पर होता है. दिल्ली पुलिस में 82,000 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं, जो कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा के कार्य करते हैं.
यह भी पढ़ें: Exclusive: सेफ्टी से हाई स्पीड रेल तक, बजट पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया क्या है मोदी सरकार का विजन
कैपिटल एक्सपेंडिचर में भी वृद्धि की गई है, जो 943.53 करोड़ रुपये से बढ़कर 964.60 करोड़ रुपये हुआ है. यह राशि पुलिस स्टेशनों के मॉडर्नाइजेशन, वाहनों, हथियारों, मॉनिटरिंग सिस्टम और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होती है. इससे दिल्ली पुलिस को तकनीकी और डिजिटल अपराधों से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी.
दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है, इसलिए इसका बजट राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बढ़ाए गए बजट से दिल्ली पुलिस की ऑपरेशनल एफिशिएंसी मजबूत होगी और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सहायता मिलेगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







