
राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए NCP नेता बाबा सिद्दीकी
AajTak
राजकीय सम्मान के साथ NCP नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. सिद्दीकी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राजनेता, बॉलीवुड हस्तियां और उनके हजारों समर्थक शामिल हुए. वहीं, अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सिद्दीकी के आवास पर गए थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











