
राघव चड्ढा बंगला मामला: पटियाला हाउस कोर्ट में 22 अगस्त को अगली सुनवाई
AajTak
राज्यसभा सांसद होने के नाते चड्ढा को टाइप 6 बंगला आवंटित करने का अधिकार है, न कि टाइप 7 बंगला. राघव चड्ढा के वकील ने कहा कि बंगले का आवंटन बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया गया, यह सीधे तौर पर परेशान करने के लिए किया गया.
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा सरकारी बंगला खाली करने के राज्यसभा सचिवालय के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई की.
राज्यसभा सचिवालय के वकील ने दलील दी कि आवास और भत्ते का आवंटन नियमों के मुताबिक किया गया है. वकील ने कोर्ट को बताया कि समिति के अध्यक्ष ने पहले राघव चड्ढा को उनकी पात्रता से बाहर एक बंगला आवंटित किया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया.
वकील ने कहा कि राज्यसभा सांसद होने के नाते चड्ढा को टाइप 6 बंगला आवंटित करने का अधिकार है, न कि टाइप 7 बंगला. राघव चड्ढा के वकील ने कहा कि बंगले का आवंटन बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया गया, यह सीधे तौर पर परेशान करने के लिए किया गया.
वकील ने तर्क दिया कि एक बार जब बंगला आधिकारिक तौर पर किसी सांसद को आवंटित कर दिया जाता है, तो उसे उस आवंटन को बचाने का अधिकार होता है. इस मामले में अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी.
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पिछले दिनों राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया. चड्ढा विशेषाधिकार समिति का फैसला आने तक राज्यसभा से निलंबित रहेंगे. राघव पर मिसविहेव का आरोप लगा है.
पांच सांसदों का दावा है कि दिल्ली सेवा विधेयक को उनकी सहमति के बिना सेलेक्ट कमेटी को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नाम का उल्लेख किया गया था. यह प्रस्ताव AAP सांसद राघव चड्ढा ने पेश किया था. विरोध दर्ज कराने वाले तीन भाजपा सांसद हैं, एक बीजद से हैं और अन्नाद्रमुक सांसद भी शामिल हैं. इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांच की मांग की थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








