
राकेश टिकैत बोले- ना पंच बदलते हैं ना मंच, कानून निरस्त होने के बाद ही होगी घर वापसी
AajTak
किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कहा कि कृषि कानून निरस्त होने के बाद ही प्रदर्शनकारी किसानों की घर वापसी होगी. केंद्र चाहे तो आज बात कर ले या 10 दिनों में या अगले साल, हम तैयार हैं. हम दिल्ली से कील हटाए बिना नहीं जाएंगे.
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान नेता आंदोलन को धार देने के लिए महापंचायत कर रहे हैं. इस कड़ी में शुक्रवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान महापंचायत बुलाई गई. There will be 'Ghar Wapsi' only after #FarmLaws are repealed. Our 'manch & panch' will be the same. Singhu border will remain our office. Whether Centre wants to talk today, in 10 days or next yr, we're ready. Won't go without removing metal spikes from Delhi: Rakesh Tikait, BKU pic.twitter.com/ycnepmp7hI यहां किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम पंचायती प्रणाली को मानने वाले लोग हैं. हम फैसलों के बीच में ना पंच बदलते हैं और न ही मंच बदलते हैं. हमारा दफ्तर सिंघु बार्डर पर ही रहेगा और हमारे लोग भी वहीं रहेंगे. जो सरकार की लाइन थी बातचीत करने की उसी लाइन पर वह बातचीत कर लें.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











