
राकेश टिकैत को फिर मिली जान से मारने की धमकी, BKU ने कहा- 'Y' सुरक्षा दे सरकार
AajTak
राकेश टिकैत को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि सरकार राकेश टिकैत को 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दे.
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान नेता राकेश टिकैत को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. किसान नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में यूपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यूपी पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है.
दूसरी तरफ, भारतीय किसान यूनियन ने राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी के बाद उनको 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग की है. भारतीय किसान यूनियन की ओर से कहा गया है कि पहले भी राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. सरकार राकेश टिकैत को 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दे.
राकेश टिकैत को मिली धमकी के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है कि इस मामले में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है. मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से ये भी कहा गया है कि तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
गौरतलब है कि ये कोई पहला अवसर नहीं जब राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले भी राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. राकेश टिकैत को मिली धमकी के मामले में कुछ महीने पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात रहे एक मुख्य आरक्षी ने मामला भी दर्ज कराया था.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










