
राइफल लेकर शोरूम में घुसे, गार्ड का सिर फोड़ा और फिर... डकैती का LIVE VIDEO
AajTak
शोरूम के बाहर दो बाइक से तीन लोग आते हैं. इनमें दो लोगों के हाथ में राइफल होती है, जबकि एक के हाथ में बैग होता है. उन्होंने हेलमेट पहन रखा था. वो स्टोर में घुसते ही गार्ड पर हमला बोल देते हैं और उसे घायल कर देते हैं. फिर कुछ ही मिनट में करोड़ों रुपये के गहने और लग्जरी घड़ियां लेकर फरार हो जाते हैं.
बाइक पर 3 लोग आते हैं. उनके हाथ में राइफल होती है. बेखौफ होकर एक जूलरी शोरूम में घुसते हैं. गार्ड पर हमला करते हैं और चंद मिनट के अंदर करोड़ों का माल लूटकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं. वो भी दिनदहाड़े. फिल्मी स्टाइल में डकैती की ये घटना फ्रांस की राजधानी पेरिस से सामने आई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, हथियारबंद लुटेरों ने पेरिस के न्याय मंत्रालय के ऑफिस बगल में स्थित Bulgari Store से लाखों पाउंड मूल्य के जूलरी की लूट की है. वीडियो में दिखाया गया कि कैसे तीन बदमाशों ने इस वारदात को दिन के उजाले में अंजाम दिया.
दो लुटेरों के हाथ में राइफल, एक के हाथ में बैग
जूलरी शोरूम के बाहर दो बाइक से तीन लोग आते हैं. इनमें दो लोगों के हाथ में राइफल होती है, जबकि एक के हाथ में बैग होता है. उन्होंने हेलमेट पहन रखा होता है. वो स्टोर में घुसते ही गार्ड पर हमला बोल देते हैं और उसे घायल कर देते हैं. फिर कुछ ही मिनट में करोड़ों रुपये के गहने और लग्जरी घड़ियां लेकर फरार हो जाते हैं. बीते शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
Braquage Bulgari à Paris Place Vendôme #braquage #bulgari #placevendome #arme #braqueur #violence #argent #bijoux pic.twitter.com/BXgCP32sFC
बताया गया कि इसी शोरूम को 2021 में भी निशाना बनाया गया था. उस वक्त भी बंदूकधारी बदमाशों ने लूटपाट की थी. तब 100 करोड़ से अधिक का सामान लूटा गया था. एक बार फिर से इस भीड़भाड़ और वीआईपी माने जाने वाले एरिया में लूट की वारदात ने सबको हैरान कर दिया. फिलहाल, पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











