
रांची: हिंसा से एक रात पहले बांटे गए थे नूपुर शर्मा के पोस्टर, भीड़ को बुलाया गया था
AajTak
रांची में हिंसा से एक रात पहले नूपुर शर्मा के पोस्टर बांटे गए थे. लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने को कहा गया था.
रांची में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से जख्मी दो लोगों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. अभी 8 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है. रांची के जिस मेन रोड इलाके में हिंसा हुई वहां एक रात पहले यानि गुरुवार रात को नूपुर शर्मा के पोस्टर बांटे गए थे. पोस्टर में मुस्लिम समाज के लोगों को शुक्रवार को इकट्ठा होने की बुलाया गया था. नमाज़ के बाद इकरा मस्जिद के बाहर तक़रीर हुई जिसके बाद प्रदर्शन मार्च दूसरी तरफ रवाना हुआ था. कुछ देर बाद जुलूस फिर लौटा और मस्जिद के सामने से होते हुए हनुमान मंदिर की ओर बढ़ने लगा.
बाहरी तत्त्वों के शामिल होने की आशंका पुलिस को इस मामले में कुछ बाहरी तत्त्वों के शामिल होने की भी आशंका है. कई सारे ऐसे चेहरे भीड़ में शामिल थे जो पहले नहीं देखे गए थे. काफी बड़े पैमाने पर साजिश रची गई थी. रिम्स में दो युवा भर्ती हैं जिन्हें गोली लगी है. दोनों का दावा है कि वे भीड़ का हिस्सा नहीं थे, बल्कि बाजार से लौटते हुए गोली लगी.
मरने वालों की पहचान रांची घटना में मरने वालों में एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ कैफी के रूप में हुई है. जबकि दूसरे का नाम मोहम्मद साहिल है. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं अभी 8 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है.
SIT का गठन झारखंड पुलिस विनुकांत होमकर पुलिस प्रवक्ता (आईजी) और अनीस गुप्ता डीआईजी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. झारखंड के अन्य संवेदनशील जिलों में भी अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है. इन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में गतिविधियों और स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.
लाठीचार्ज के बाद हवाई फायरिंग रांची में विरोध प्रदर्शन के उग्र हो जाने के बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके बाद हवाई फायरिंग हुई. इस दौरान भीड़ ने भी जमकर पत्थरबाजी की. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी.
रांची शहर में कर्फ्यू प्रशासन ने पहले रांची शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे बाद में पूरे शहर में लगा दिया गया. प्रशासन स्पीकर से घोषणा कर लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील कर रहा है. अफवाहों पर रोक लगाने के लिए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. कल की घटना के बाद से आजतक शहर में हिंसा की कोई खबर नहीं है. आज कई संगठनों ने बंद का ऐलान किया है लेकिन धारा-144 लागू होने की वजह से बंद बेअसर है. रांची में स्थिति में शांत मगर तनावपूर्ण बनी हुई है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










