रांची: शख्स को नहीं मिला हवाई जहाज में बैठने का मौका, घर की छत पर खड़ा कर दिया 10 लाख का विमान
AajTak
रांची में एक शख्स को हवाई जहाज पर बैठने का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने अपने घर की छत पर ही एक हवाई जहाज का मॉडल बना डाला. हालांकि इस शख्स को अब तक हवाई जहाज में बैठने का मौका नहीं मिला है.
रांची में एक शख्स को हवाई जहाज पर बैठने का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने अपने घर की छत पर ही एक हवाई जहाज का मॉडल बना डाला. हालांकि इस शख्स को अब तक हवाई जहाज में बैठने का मौका नहीं मिला है. (फोटो- मृत्युंजय श्रीवास्तव) रांची के 30 किलोमीटर दूर अनगड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव का रहने वाला जाकिर खान ने अपने घर की छत पर हवाई जहाज का मॉडल बना डाला. इसी वजह से इस गांव को अब हवाई जहाज नगर के नाम से जाना जाने लगा है. जाकिर खान ने इसका नाम INDIGO रखा है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











