
रांची में होने वाले Ind-NZ मैच से संकट टला, होटल में कमरों को लेकर फंसा था पेच!
AajTak
न्यूजीलैंड की टीम नवंबर के महीने में भारत का दौरा करेगी. ये टी20 वर्ल्डकप के ठीक बाद होगा, रांची में एक टी20 मैच खेला जाना है. यहां होटल में कमरों को लेकर कुछ संकट था, जिसे दूर कर लिया गया है.
टी-20 वर्ल्डकप के बाद भी टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिज़ी है. नवंबर के महीने में न्यूज़ीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. इसी टूर पर रांची में 19 नवंबर को टी20 मैच खेला जाना है, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से संकट के बादल थे. वो भी इसलिए क्योंकि जिस होटल में दोनों टीमों को रुकना है, वहां पर किसी ने पहले से ही रूम बुक किए हुए थे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












