
रहस्यमयी बीमारी से 17 मौतों के बाद 'कंटेनमेंट जोन' घोषित हुआ जम्मू का ये गांव
AajTak
जम्मू-कश्मीर के एक गांव में रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है. इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांव का दौरा किया था, जिसके बाद अब गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी बीमारी फैलने से हड़कंप मच गया है. इस गंभीर बीमारी के कारण अब तक राजौरी संभाग के सुदूर बधाल गांव में 17 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वाले सभी 17 लोग तीन अलग-अलग परिवारों के हैं. एहतियात बरतते हुए सरकार ने पूरे गांव को ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है.
कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद इस गांव के लोग कोई भी सार्वजनिक या निजी समारोह आयोजित नहीं कर सकेंगे और न ही किसी कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे. इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने के बाद भी एक शख्स इस बीमारी से पीड़ित है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लगातार की जा रही गांव के लोगों की निगरानी
राजौरी के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजीव कुमार खजूरिया ने आदेश जारी करते हुए गांव को तीन नियंत्रण क्षेत्रों में बांट दिया है. पहले क्षेत्र में वे सभी परिवार शामिल हैं, जिनके घर में मौतें हुई हैं. दूसरे नंबर के कंटेनमेंट जोन में उन्हें रखा जाएगा, जो रहस्यमयी बीमारी से प्रभावित लोगों के संपर्क में आए हैं. इन लोगों की लगातार निगरानी की जाएगी. इन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी में ट्रांसफर किया जाएगा और वहां जाना अनिवार्य होगा.
कंटेनमेंट जोन-3 में कवर किए जाएंगे ये घर
इसके अलावा कंटेनमेंट जोन-3 भी बनाया गया है, जिसमें बाकी के बचे हुए घरों को कवर किया जाएगा. इन सभी जोन में रहने वाले लोगों के लिए भोजन-पानी की निगरानी के लिए भी कर्मयारियों की तैनाती की जाएगी. आदेश का पूरी तरह से पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी. इसके अलावा लॉग बुक का रखरखाव करने के लिए भी अधिकारी तैनात होंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












