
रमजान के पाक महीने में अफगानिस्तान पर बमबारी, कई धार्मिक किताबें जलीं, जानें पाकिस्तान ने क्या कहा?
ABP News
रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान ने दोहा में हुए सीज़फायर समझौते को तोड़ते हुए अफ़ग़ानिस्तान में 7 जगहों पर आधी रात को हवाई हमले किए.
दोहा में हुए सीज़फायर के समझौते को तोड़ते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान में 7 जगहों पर आधी रात को हवाई हमले किए. पाकिस्तान ने ये हमले रात तकरीबन साढ़े 12 बजे के आस-पास शुरू किए थे, जिसमें सबसे पहला हमला अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बारमाल शहर में स्थित मदरसे पर हुआ.
पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद हर तरफ़ मदरसे का मलबा ही दिखाई दे रहा है, साथ ही रमजान के महीने में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद मदरसे में रखी मज़हबी किताबें भी नष्ट हो गई, जिन्हें स्थानीय लोग हमले के बाद दिखाते नज़र आए. पक्तिका प्रांत के बारमाल के अलावा पाकिस्तानी सेना ने उर्गुन, खोग्यानी, घनी खेल ,बेहसूद शहर और खोश्त के दो शहरों पर भी हवाई हमले किए.
पिछले साल सितंबर के बाद से पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर ये चौथा हवाई हमला है और अक्टूबर 2025 में क़तर और तुर्किये की मध्यस्था में सीज़फायर घोषित होने के बाद पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर ये दूसरा हवाई हमला है.
हमलों को लेकर पाकिस्तान ने क्या कहापाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी करके दावा किया कि पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में स्थित तहरीक ए तालिबान (TTP ) और ISKP के कुल 7 कैंपों पर हमला किया है. साथ ही पाकिस्तान के मुताबिक़ इस्लामाबाद की इमामबरगाह पर आतंकी हमला हो या फिर बाजौर या फिर आज बन्नू में ये सब कुछ इनके अफ़ग़ानिस्तान में बैठे हैंडलरों ने करवाया था, जिसकी वजह से पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में हमले किए हैं.

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल









