
रमजान के दौरान नाव में 6 मॉडल्स के न्यूड फोटोशूट से तुर्की में हंगामा, पुलिस ने पकड़ा
AajTak
कुछ दिनों पहले दुबई की एक बालकनी में न्यूड फोटोशूट कराने के बाद लगभग एक दर्जन मॉडल्स को जबरदस्त विवादों का सामना करना पड़ा था. दुबई के बाद अब तुर्की में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. तुर्की में एक बोट पर 6 मॉडल्स ने न्यूड फोटोशूट कराया है. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमजान के पाक महीने में इन तस्वीरों के सामने आने के बाद जनता में काफी रोष है.
कुछ दिनों पहले दुबई की एक बालकनी में न्यूड फोटोशूट कराने के बाद लगभग एक दर्जन मॉडल्स को जबरदस्त विवादों का सामना करना पड़ा था. दुबई के बाद अब तुर्की में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. तुर्की में एक बोट पर 6 मॉडल्स ने न्यूड फोटोशूट कराया है. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमजान के पाक महीने में इन तस्वीरों के सामने आने के बाद जनता में काफी रोष है. तुर्की के अखबार लिडेर की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की में कोरोना वायरस के चलते फुल लॉकडाउन लगा है लेकिन इसके बावजूद ये मॉडल्स एक लक्जरी बोट पर गोचेक बे नाम की जगह जा रही थीं ताकि ये मॉडल्स एक दूसरे की न्यूड तस्वीरें ले सकें और दुबई वाले स्कैंडल को कॉपी कर सकें. गौरतलब है कि तुर्की में फुल लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इस देश में विदेशी पर्यटक घूम सकते हैं बशर्ते वे ऐसा सर्टीफिकेट दिखा दें कि वे कोरोना वायरस फ्री हैं. वही इस मामले में एक मॉडल एनेस्तेसिया कशुबा का ये भी कहना था कि दुबई बालकनी स्कैंडल के बाद वे मॉडल्स काफी सुर्खियों में आ गई थीं और ये मॉडल्स भी कुछ ऐसा ही करना चाहती थीं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












