
'रन्या हमारे साथ नहीं रहती, स्मगलिंग की बात सुनकर मैं भी हैरान', बेटी की गिरफ्तारी पर क्या बोले DGP राव
AajTak
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर दुबई से सोना तस्करी के आरोप लगे हैं, और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. वह बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये के सोने के साथ पकड़ी गईं. उनके पिता रामचंद्र राव, कर्नाटक पुलिस के अधिकारी हैं और उनका कहना है कि वह सदमे में हैं, और ये कि वह उनके साथ नहीं रहती. रान्या ने पिछले साल दुबई की दो दर्जन से भी ज्यादा यात्राएं कीं, जिनमें उन्होंने कथित तौर पर सोना तस्करी की.
कन्नड़ और तमिल फिल्म की अभिनेत्री और रामचंद्र राव की सौतेली बेटी, रान्या राव को दुबई से सोना तस्करी करने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया है. रान्या को देर रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के 14.8 किलोग्राम विदेशी सोने के साथ पकड़ा गया. इस घटना पर उनके पिता रामचंद्र राव ने कहा कि वह "हैरान" हैं और ये कि "रान्या हमारे साथ नहीं रहती."
एक्ट्रेस रान्या राव के पिता रामचंद्र राव कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के महानिदेशक हैं. उन्होंने कहा, "जब मीडिया के जरिए ऐसी घटना मेरे संज्ञान में आई तो मैं भी हैरान और हताश हो गया, मुझे इनमें से किसी भी चीज की जानकारी नहीं थी, किसी भी अन्य पिता की तरह मैं भी सदमे में हूं."
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर 14 किलो गोल्ड, घर पर रेड में 2 करोड़ कैश बरामद... एक्ट्रेस रान्या राव की बढ़ी मुश्किलें
'रान्या हमारे साथ नहीं रहती, अलग रहती है'
एक्ट्रेस के आईपीएस पिता रामचंद्र राव ने कहा, "वह (रान्या) हमारे साथ नहीं रह रही है, वह अपने पति के साथ अलग रह रही है, कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण उनके बीच कुछ समस्या होनी चाहिए. खैर, कानून अपना काम करेगा, मेरे करियर में कोई काला धब्बा नहीं है. मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता."
एक किलो सोना लाने का एक लाख रुपये चार्ज

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










