
रन्या राव की शादी में महंगे तोहफे देने वालों पर भी कसेगा शिकंजा! सोना तस्करी केस में CBI की जांच तेज
AajTak
खासतौर से सीबीआई की एक टीम दिल्ली से बेंगलुरु भेजी गई है, जो इस जांच में शामिल हुई है. इसी बीच, यह खबर भी उभरी है कि रन्या ने दुबई से उड़ान भरने से पहले कांस्टेबल बसवराजू को फोन किया था. बसवराजू ने रन्या को बताया था कि उन्हें प्रोटोकॉल ड्यूटी के तहत किसी अन्य गेस्ट के साथ जाना है, लेकिन रन्या ने जोर देकर कहा था कि वे उसके लैंडिंग के समय वहां मौजूद रहें.
सीबीआई ने एक्ट्रेस रन्या राव से जुड़े सोने की तस्करी मामले में अपनी जांच को और तेज कर दिया है. अधिकारियों की एक टीम बेंगलुरु में एक्टिव है और एक्ट्रेस के घर, KIADB आफिस और उस होटल की भी तलाशी ले रही है, जहां उन्होंने शादी की थी. होटल की जांच इसलिए, क्योंकि जांच टीम ने होटल मालिक के पोता को गिरफ्तार किया है, जो रन्या का दोस्त था.
सूत्रों का कहना है कि, सीबीआई कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या की शादी की फुटेज और गेस्ट लिस्ट की भी जांच कर रही है. अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि शादी में कौन-कौन लोग मौजूद थे और रन्या को महंगे गिफ्ट्स किसने दिए. मसलन, शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: 'DRI अधिकारियों ने गालियां दीं', कोर्ट में छलके एक्ट्रेस रन्या राव के आंसू, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप
हाई-प्रोफाइल लोगों के गेस्ट होने की संभावना
जांच के दायरे में संभावित रूप से हाई-प्रोफाइल लोगों और इस तस्करी मामले के बीच के संबंध भी स्थापित हो सकते हैं. जैसे कि रन्या अक्सर दुबई से भारी मात्रा में सोना लेकर आया करती थी, लेकिन उसकी सप्लाई वो कहां देती थी, और वो सोने की खेप किसकी होती थी, शादी समारोह के गेस्ट से लिस्ट से इसका खुलासा भी हो सकता है. इस जांच के लिए दिल्ली से सीबीआई की एक टीम भेजी गई है.
रन्या ने कांस्टेबल को किया था फोन

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









