
रनवे पर कुत्ता बना रुकावट, लेह से दिल्ली के लिए टेक ऑफ नहीं कर पाया GoAir का विमान
AajTak
लेह से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले गो एयर विमान को टेक ऑफ की ही मंजूरी नहीं दी गई. रनवे पर एक कुत्ते के आने की वजह से विमान उड़ान नहीं भर सका.
मंगलवार को गो एयर का एक विमान लेह से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पाया. कारण सिर्फ ये रहा कि रनवे पर एक कुत्ता मौजूद था जो काफी प्रयासों के बाद भी मौके से नहीं हटा. इसी वजह से एयरलाइन को टेक ऑफ की मंजूरी नहीं दी गई.
DGCA ने जानकारी दी कि GoAir की G8-226 फ्लाइट लेह से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी. यात्री मौजूद थे, सिग्नल सारे मिल गए थे, लेकिन सिर्फ एक कुत्ते ने उड़ान में रुकावट ला दी. वैसे DGCA इसे एक सामान्य घटना मान रहा है. अभी तक एयरलाइन की तरफ से घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. लेकिन इतना जरूरी है कि गो एयर के लिए आज का दिन खासा भारी रहा.
असल में गो एयर की एक फ्लाइट जो मुंबई से लेह के लिए उड़ान भरी थी, उसे डायवर्ट करना पड़ गया था. किसी तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ. बताया गया कि गो एयर के A 320 एयरक्राफ्ट ने मुंबई से लेह के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट संख्या G8-386 के दूसरे इंजन के इंजन इंटरफेस यूनिट में तकनीकी खराब आ गई. इसी तरह गो एयर के एक अन्य विमान को भी गड़बड़ी के कारण डायवर्ट करना पड़ा. गो एयर के दूसरे विमान ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी.
इस समय कई एयरलाइन के विमान तकनीकी खराबी का शिकार हो रहे हैं. इस मामले में स्पाइसजेट के विमान सबसे ज्यादा ऐसी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. इंडिगो, एयर इंडिया के विमान की भी कई मौकों पर इमरजेंसी लैंडिंग देखने को मिल गई है. अभी कुछ दिन पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद आ रहे विमान को तकनीकी खराबी के बाद पाकिस्तान के कराची डायवर्ट करप इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. इससे पहले इंडियो के एक विमान की भी कराची में लैंडिंग हुई थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







