
रनवे पर उतरते ही आग का गोला बना प्लेन... Video में देखिए भयावह हादसा
AajTak
सोशल मीडिया पर एक जलते प्लेन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में रनवे पर जलता विमान कांगो का बताया जा रहा है, जिसमें वहां के खनन मंत्री भी बैठे हुए थे. जानते हैं क्या है इस पूरे हादसे की कहानी
कांगो के एक एयरपोर्ट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक विमान रनवे पर उतरते ही आग का गोला बना दिखाई देता है. यह वो दुखद क्षण है जब कांगो के एक सरकारी मंत्री का विमान कांगो के कोलवेज़ी हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह घटना घटी, उस समय विमान में देश के खान मंत्री लुईस वाटम काबाम्बा और शीर्ष अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सवार था. जिस विमान में आग लगी वो एम्ब्रेयर ईआरजे-145एलआर (पंजीकरण डी2-एजेबी) है, जिसके उड़ान का संचालन एयरजेट अंगोला द्वारा किया जा रहा था.
विमान में बैठे थे कांगो के खनन मंत्री विमान ने किंशासा से लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी तक के लिए उड़ान भरी थी. कोलवेजी के रनवे 29 पर सोमवार को प्लेन के उतरते ही उसके पिछले हिस्से में आग लग गई. सोशल मीडिया पर इसके घटना के रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं.
जलते प्लेन की खिड़की से भागते दिखे लोग वीडियो में आग की लपटों से घना धुआं उठता देखा जा सकता है, जबकि मजदूर पानी की नली से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में विमान में बैठे घबराये हुए लोगों को बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है. कुछ लोग इस हड़बड़ी में गिर भी जाते हैं. वहीं कुछ खिड़की से बाहर निकलकर भागते दिखे.
हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मंत्री के संचार सलाहकार, इसहाक न्येम्बो ने पुष्टि की कि विमान 'लुआलाबा प्रांत के कोलवेज़ी हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से उतर गया था. हालांकि, इस दुर्घटना में यात्रियों और चालक दल के किसी भी सदस्य की मृत्यु नहीं हुई.
बताया जा रहा है कि आग लगने से पूरा जेट विमान नष्ट हो गया. फिलहाल, जांचकर्ता इस बात का पता लगाने में लगे हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं. मंत्री कोलवेजी के निकट कालोंडो खदान जा रहे थे, जहां 15 नवंबर को भारी बारिश के कारण पुल ढहने से दर्जनों श्रमिकों की मौत हो गई थी.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












