
रणवीर सिंह से पहले इस साउथ स्टार ने किया था डोला रे डोला पर डांस, पहचानना मुश्किल
AajTak
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर का एक डांस सीक्वेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के गाने 'डोला रे डोला' पर डांस कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर से पहले भी एक सुपरस्टार ने इस गाने पर परफॉर्म किया था.
रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के चर्चे लगातार हो रहे हैं. ये फिल्म 29 जुलाई को ये फिल्म रिलीज हुई थी और अब बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है. फिल्म से रणवीर का एक डांस सीक्वेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के गाने 'डोला रे डोला' पर एक्टर तोता रॉय चौधरी संग डांस करते देखा जा सकता हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर से पहले भी एक सुपरस्टार ने इस गाने पर परफॉर्म किया था.
इस एक्टर ने किया था डोला रे डोला पर डांस
ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'अपरिचित' और 'पोन्नियिन सेल्वन' के एक्टर चियान विक्रम थे. विक्रम ने अपनी तेलुगू फिल्म Mallanna में 'डोला रे डोला' के साथ-साथ 'ताल से ताल मिला' गाने पर भी डांस किया था. फिल्म के एक सीक्वेंस में विक्रम गुंडों के पास एक खूबसूरत महिला के रूप में जाते हैं. सफेद और गोल्डन साड़ी, रेड ब्लाउज, हेवी मेकअप और डिजाइनर पहने विक्रम लाजवाब लग रहे थे. उनके बालों को बन में बांधा गया था. उनका लुक देवदास की पारो उर्फ ऐश्वर्या राय और चंद्रमुखी उर्फ माधुरी दीक्षित से एकदम मिलता था.
सीन में विक्रम 'ताल से ताल' और 'डोला रे डोला' गाने पर डांस करते हुए गुंडों की पिटाई करते हैं. विक्रम का ये पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें वो बहुत अदाओं और नाज-नखरे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. साथ ही गुंडों को भी अपने नजाकत भरे अंदाज के बीच धोबी-पछाड़ दे रहे हैं. इस सीन का वीडियो देखने में काफी मजेदार है और दर्शक इसे देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं.
रणवीर सिंह की बात करें तो उनके और तोता रॉय चौधरी के परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों एक्टर्स ने 'डोला रे डोला' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है, जो फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की हाईलाइट में से एक है. इसके अलावा फिल्म में अपने काम के लिए भी रणवीर को खूब सराहा जा रहा है. दर्शकों का कहना है कि एक्टर ने कमाल कर दिखाया है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











