
रजवाड़ा स्टाइल में डिजाइन होगा कटरीना कैफ-विक्की कौशल का शाही मंडप, जानें डिटेल्स
AajTak
होटल के बाहर बड़ी तादाद में शामियाने लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा मुंबई से खास तौर पर कुछ टेंट भी मंगवाए गए हैं जिन्हें होटल के भीतर लगाया जाएगा. होटल के बाहर मुख्य रास्ते पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बेरीगेटिंग व्यवस्था को भी अंजाम दिया गया है. कटरीना कैफ तथा विक्की कौशल की शादी के समारोह 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच होटल में आयोजित होंगे.
सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में मशहूर फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी की तैयारियां चल रही हैं. तैयारियों को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जाने लगा है. होटल के बाहर बड़ी तादाद में शामियाने लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा मुंबई से खास तौर पर कुछ टेंट भी मंगवाए गए हैं जिन्हें होटल के भीतर लगाया जाएगा. होटल के बाहर मुख्य रास्ते पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बेरीकेटिंग व्यवस्था को भी अंजाम दिया गया है. कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के समारोह 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच होटल में आयोजित होंगे.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












