
रक्षा क्षेत्र के लिए एयरफोर्स का बड़ा फैसला, DRDO और BDL को मिली अस्त्र मिसाइलों के उत्पादन की मंजूरी
AajTak
सीनियर रक्षा अधिकारियों ने इंडिया टुडे को बताया कि मौजूदा में एस्ट्रा मार्क 2 मिसाइलों पर काम चल रहा है और 130 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इस मिसाइल का पहला टेस्ट आने वाले महीनों में होने वाला है. डीआरडीओ मिसाइल की रेंज बढ़ाने के लिए एक स्पेशल मोटर विकसित करने पर विचार कर रहा है.
भारतीय मिसाइल निर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए भारतीय वायु सेना ने अपने Su-3O और LCA तेजस लड़ाकू विमानों के लिए एस्ट्रा एयर टू एयर मिसाइलों के उत्पादन के लिए DRDO और BDL को मंजूरी दे दी है. हाल ही में भारतीय वायु सेना के डिप्टी चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की हैदराबाद यात्रा के दौरान DRDO और BDL संयोजन को इस कार्यक्रम के लिए मंजूरी दी गई. सीनियर रक्षा अधिकारियों ने इंडिया टुडे को बताया कि DRDO इस प्रोजेक्ट के लिए विकास एजेंसी है, जबकि BDL इसके लिए उत्पादन एजेंसी है.
इस प्रोग्राम को भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत 2022-23 में दोनों सर्विसेज के लिए 248 मिसाइलों का उत्पादन किया जाना था. हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की एस्ट्रा सीरीज एस्ट्रा प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसका मकसद भारतीय सशस्त्र बलों की हवाई युद्ध क्षमताओं को बढ़ाना है. एस्ट्रा मार्क 1 मिसाइल, मार्क 2 की पूर्ववर्ती है, जिसे पहले ही भारतीय वायु सेना और नौसेना दोनों में सफलतापूर्वक शामिल किया जा चुका है.
DRDO बना रहा स्पेशल मोटर
सीनियर रक्षा अधिकारियों ने इंडिया टुडे को बताया कि मौजूदा में एस्ट्रा मार्क 2 मिसाइलों पर काम चल रहा है और 130 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इस मिसाइल का पहला टेस्ट आने वाले महीनों में होने वाला है. मिसाइल की रेंज बढ़ाने के लिए डीआरडीओ एक स्पेशल मोटर विकसित करने पर विचार कर रहा है. मौजूदा एस्ट्रा मार्क 1 मिसाइल की रेंज 100 किलोमीटर तक है, जिसे और भी बढ़ाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: DRDO का नया 'अभ्यास'... मिसाइल का टारगेट बनने वाले यान का छह बार लगातार परीक्षण
देश से ही हवा से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम विकसित करने का सफर 2001 में शुरू हुआ, जब डीआरडीओ ने तमाम स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा शुरू की. इसका मकसद विजुअल रेंज से परे दुश्मन के टार्गेट्स को भेदने में सक्षम मिसाइल सिस्टम को डिजाइन और विकसित करना था. इसके बाद हैदराबाद की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL) को इस प्रोजेक्ट के लिए नोडल लैब के रूप में पहचाना गया. शुरुआती स्टडीज करने और प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स का गठन किया गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







