
यौन शोषण मामले में 'पुष्पा' फेम एक्टर श्रीतेज के खिलाफ केस दर्ज, पीड़िता ने लगाए ये आरोप
AajTak
साउथ सिनेमा के सितारे अल्लू अर्जून की फिल्म पुष्पा से सुर्खियों में आए टॉलीवुड एक्टर श्रीतेज पर महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद के कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 69, 115(2) और 318(2) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है.
साउथ सिनेमा के सितारे अल्लू अर्जून की फिल्म 'पुष्पा' से सुर्खियों में आए टॉलीवुड एक्टर श्रीतेज पर महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद के कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 69, 115(2) और 318(2) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, एक्टर श्रीतेज ने उसे शादी का वादा किया था, जिसकी वजह से वो उनके साथ रिश्ते में आई गई. इसके बाद उसने उसका भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया. इस दौरान आरोपी ने उससे 20 लाख रुपए भी लिए. पीड़िता का ये भी दावा है कि उसके साथ रिश्ते में होने के बावजूद एक्टर एक अन्य महिला के साथ भी संबंध में था. उन दोनों सात साल का बेटा भी है.
पीड़िता ने अप्रैल 2024 में पहली बार श्रीतेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन उनके परिवार से आश्वासन मिलने की वजह से उसने शिकायत वापस ले ली थी. इसी बीच अर्चना के पति को अपनी पत्नी और श्रीतेज के संबंधों का पता चल गया. वो इतने सदमें आ गए कि उनकी मौत हो गई. पीड़िता का ये भी दावा है कि माधापुर पुलिस स्टेशन में पहली शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई थी.
बताते चलें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पिछले दिनों कई लोगों पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा था. महिला कलाकारों के यौन शोषण की शिकायत सामने आने के बाद केरल सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया था. यौन शोषण के आरोपों के चलते मलयालम सिनेमा की दो प्रमुख हस्तियों एक्टर सिद्दीकी और निर्देशक रंजीत ने अपने पदों से इस्तीफा भी देना पड़ा था.
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न और शोषण के मामलों का खुलासा किया गया था. एक मलयालम एक्ट्रेस ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट के महासचिव सिद्दीकी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्होंने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आधिकारिक तौर पर एएमएमए अध्यक्ष मोहनलाल को अपना इस्तीफा सौंपा था.
एक पीड़ित एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया था, जिसमें उसने कहा था, ''ये किस्सा एक मलयालम फिल्म के दौरान का है, जो नीला थिएटर में दिखाई जा रही थी. उन्होंने मुझे फिल्म के बारे में बात करने के लिए मैस्कॉट होटल में बुलाया था. बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे प्यार से बेटी कहा, लेकिन वो मेरे साथ गलत हरकत कर रहे थे. मुझे बिल्कुल एहसास नहीं था कि उनके मन में क्या चल रहा है.''

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











