
यौन अपराध पर चल रहे सेशन में उदास बैठी थी लड़की, काउंसलर ने पूछा तो खुला ये राज
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक कॉलेज में बच्चों के खिलाफ यौन अपराध पर आयोजित एक सेशन चल रहा था. इस कार्यक्रम में एक लड़की उदास बैठी दिखी. जब काउंसलरों ने उससे पूछताछ की तो हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ.
महाराष्ट्र के पुणे में 16 साल की कॉलेज स्टूडेंट से रेप की घटना सामने आई है. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 20 से 22 साल के दो युवकों को गिरफ्तार किया. वहीं दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि रेप के आरोपियों ने पीड़ित लड़की से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी. इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी आपस में एक-दूसरे से परिचित नहीं हैं. वे लड़की से सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग मिले थे. आरोपियों ने अप्रैल से सितंबर के बीच शहर में अलग-अलग जगहों पर लड़की के साथ रेप किया.
इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब कॉलेज में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के सत्र में जब चर्चा चल रही थी, उस दौरान वहां मौजूद एक छात्रा उदास बैठी दिखी. पुलिस ने बताया कि इसके बाद जब उसे हौसला देते हुए उससे पूछताछ की गई और तो उसने काउंसलर को अपनी 16 साल की दोस्त के साथ हो रही घटना के बारे में जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: बर्थडे पार्टी में नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, फिर सहेली की मदद से हुआ गैंगरेप
एक महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की से पूछताछ के बाद मामले की जांच की गई. इस दौरान पता चला कि पीड़िता की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से चार लड़कों से हुई थी. वे चारों लड़के आपस में एक दूसरे से परिचित नहीं थे. उन सभी ने अलग-अलग जगहों पर लड़की के साथ रेप किया. पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था.
पुलिस ने कहा कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं. उन्हें हिरासत में लिया गया है. अन्य दो आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष है. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










