
'योग ने दुनिया को एकजुट किया, भारत की अपील पर 180 देशों का साथ आना ऐतिहासिक...', योगा दिवस पर पीएम मोदी का संदेश
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, योग एक स्वस्थ और शक्तिशाली समाज का निर्माण करता है जहां सामूहिक ऊर्जा बहुत अधिक होती है. उन्होंने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है. आज योग ग्लोबिल स्पिरट बन गया है. योग ने हमेशा से जोड़ने का काम किया है. हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपरा को पोषित किया है.
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. देशभर में योगा दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम राजनेताओं ने अलग अलग जगहों पर योग दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क से संदेश जारी कर देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि योग ही है, भारत की अपील पर 180 देशों का योग को लेकर साथ आना, ऐतिहासिक है. योग ने हमें एकजुट किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, योग एक स्वस्थ और शक्तिशाली समाज का निर्माण करता है जहां सामूहिक ऊर्जा बहुत अधिक होती है. उन्होंने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है. आज योग ग्लोबिल स्पिरट बन गया है. योग ने हमेशा से जोड़ने का काम किया है. हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपरा को पोषित किया है.
योग दिवस की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम ने कहा, हमने नए विचारों का स्वागत किया है. उन्हें संरक्षण दिया है. हमने विविधताओं को समृद्ध किया है. उन्हें सेलिब्रेट किया है. ऐसी हर संभावना को योग प्रबल से प्रबलतम करता है. योग हमारी अंतदृष्टि को विस्तार देता है. योग हमें उस चेतना से जोड़ता है, जो हमें एकता का अहसास कराता है. हमें योग के जरिए हमारे अंतर्विरोधों को खत्म करना है. हमें योग के जरिए विरोधों और प्रतिरोधों को खत्म करना है. हमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को विश्व के सामने उदाहरण के सामना पेश करना है. सिक्किम में सेना के जवानों ने किया योग
Indian Army personnel perform Yoga in Sikkim to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/k2D2AnLRvu
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, योग के लिए कहा गया है कि कर्म में कुशलता ही योग है. आजादी के अमृतकल में ये मंत्र बहुत अहम है जब हम योग की सिद्धि तक पहुंच जाते हैं. योग के जरिए हमने कर्मयोग तक की यात्रा मुझे विश्वास है कि योग से हम अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएंगे. हमारा सामर्थ्य, हमारा मानसिक विस्तार हमारी चेतना शक्ति इसी संकल्प के साथ आप सभी को योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











