
योगेंद्र यादव पर संयुक्त किसान मोर्चा का एक्शन, एक महीने के लिए किया सस्पेंड
AajTak
संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा एक्शन लेते हुए योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. लंबे समय से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही थी. हाल ही में योगेंद्र यादव मृतक बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के परिवार से मिलने गए थे. उस मुलाकात के बाद से ही योगेंद्र का किसानों द्वारा विरोध हो रहा था.
संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा एक्शन लेते हुए योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. लंबे समय से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही थी. हाल ही में योगेंद्र यादव मृतक बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के परिवार से मिलने गए थे. उस मुलाकात के बाद से ही योगेंद्र का किसानों द्वारा विरोध हो रहा था. शहीद किसान श्रद्धांजलि सभा से वापिसी में बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए। परिवार ने हम पर गुस्सा नही किया। बस दुखी मन से सवाल पूछे: क्या हम किसान नहीं? हमारे बेटे का क्या कसूर था? आपके साथी ने एक्शन रिएक्शन वाली बात क्यों कही? उनके सवाल कान में गूंज रहे हैं! pic.twitter.com/q0sYAT8gV6

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











