
योगी सरकार का तोहफा! 1.8 करोड़ स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म-जूते खरीदने के लिए सीधे खाते में दिए जाएंगे 1100 रुपये
AajTak
Yogi Government: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने ऐलान किया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 1.80 करोड़ छात्रों के माता-पिता के बैंक खातों में सरकार 1100 रुपये सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी, जिससे वे बच्चों के लिए जरूरी स्कूली चीजें खरीद सकें.
उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने बेसिक एजुकेशन से जुड़े बच्चों के लिए एक नया कदम उठाने का फैसला किया है. राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने ऐलान किया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 1.80 करोड़ छात्रों के माता-पिता के बैंक खातों में सरकार सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी, जिससे कि वे बच्चों के लिए जरूरी स्कूली चीजें खरीद सकें. अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. Govt will transfer Rs 1100 to bank accounts of parents of 1.80 crore students studying in schools under Basic Shiksha Parishad through DBT, to buy school uniform, sweater, shoes, socks & bags etc. The CM will launch this scheme on Nov 6: Basic Education Minister Satish Dwivedi pic.twitter.com/WZ5JSA1v8L

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












