'योगी-शाह के साथ टेबल पर थीं...', G-20 डिनर में ममता के शामिल होने पर भड़के अधीर रंजन
AajTak
अधीर रंजन ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डिनर में शामिल होने के लिए आनन फानन में दिल्ली पहुंचीं. अगर वह डिनर में शामिल नहीं होती तो कुछ नहीं होता. आसमान नहीं गिरता. महाभारत अशुद्ध नहीं हो जाता. कुरान अशुद्ध नहीं हो जाता. उन्होंने कहा, देश के कई मुख्यमंत्रियों ने डिनर का बहिष्कार किया.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के G20 बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने को लेकर कांग्रेस भड़क गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के दिल्ली में आयोजित डिनर में शामिल होने पर सवाल उठाए और उन्होंने पूछा, ''क्या इससे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ उनका रुख कमजोर नहीं होगा?''
अधीर रंजन ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डिनर में शामिल होने के लिए आनन फानन में दिल्ली पहुंचीं. अगर वह डिनर में शामिल नहीं होती तो कुछ नहीं होता. आसमान नहीं गिरता. महाभारत अशुद्ध नहीं हो जाता. कुरान अशुद्ध नहीं हो जाता. उन्होंने कहा, देश के कई मुख्यमंत्रियों ने डिनर का बहिष्कार किया.
योगी-शाह के बगल में बैठी थी ममता- अधीर रंजन
उन्होंने कहा, ''संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर में नहीं बुलाया गया है. यह कैसा अट्रैक्शन था कि वह पहले दिल्ली पहुंच गईं. खाने की मेज पर बंगाल की सीएम ममता योगी और अमित शाह के बगल में थीं.''
कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि एक बार मैं बंगाल के लोगों के लिए किसी वजह से योगी आदित्यनाथ से मिला था और उस दिन मुझे बीजेपी का बना दिया गया था. और आज क्या हुआ! डिनर में शामिल होकर वह क्या संदेश देना चाहती थी? यह सवाल मैं पूछना चाहता हूं.
TMC ने किया पलटवार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.