
योगी राज में डरे माफिया? कैप्टन की नई पार्टी का ऐलान, देखें 7 मिनट में प्राइम टाइम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के पूर्वांचल को बड़ी सौगात दी. उन्होंने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देश को सौंप दिया. उन्होंने यूपी की कुछ और विकास योजनाओं का लोकार्पण किया है. इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डबल इंजन की सरकार के काम गिनाए हैं और समाजवादी पार्टी पर ये कहकर निशाना साधा है कि उनकी पहचान परिवारवादी है. पीएम ने कहा कि 2017 से पहले जिस माफिया को खुली छूट थी वो अब माफी मांग रहा है. वहीं, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सियासत को किसानों के रास्ते आगे बढ़ाने का मन बनाया है. कैप्टन ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है लेकिन लिखा है कि अगर किसानों की समस्या का हल निकलता है तो वो बीजेपी के साथ गंठबंधन करेंगे. देखें 7 मिनट में पूरा प्राइम टाइम.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











