
'योगी की पाती' भेजेगी यूपी सरकार, 3 करोड़ परिवारों तक CM का संदेश पहुंचाने का रखा लक्ष्य
AajTak
देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यूपी सरकार योगी की पाती अभियान चलाएगी. यूपी सरकार ने इस अभियान के तहत तीन करोड़ परिवारों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं और इसका जश्न मनाने के लिए सरकार की ओर से विविध आयोजन किए जा रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से आजादी के 75 साल पूरे होने पर तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी सक्रिय हो गई है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी तीन करोड़ परिवारों को संदेश भेजे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश भेजने की तैयारी है. यूपी सरकार के इस अभियान को योगी की पाती नाम दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश योगी की पाती के जरिये तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचाया जाना है. इस अभियान के लिए यूपी सरकार ने कार्ययोजना भी तैयार कर ली है.
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये संदेश हिंदी भाषा में होगा. योगी की पाती पर सीएम योगी की तस्वीर छपी हुई है. इस पर पते के रूपव में लोकभवन का पता है. पाती पर उपर की तरफ एक साइड में हर घर तिरंगा और दूसरी साइड में झंडा ऊंचा रहे हमारा छपा है. योगी की पाती पर आजादी का अमृत महोत्सव भी लिखा होगा.
गौरतलब है कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की ओर से भी विविध आयोजन किए जा रहे हैं. आज ही संस्कृति मंत्रालय की ओर से इंडिया गेट से संसद भवन तक तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया. इस तिरंगा बाइक यात्रा में शामिल होने के लिए सभी सांसदों को निमंत्रण भेजा गया था लेकिन विपक्ष के सांसदों ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









