
योगी का मिशन लाउडस्पीकर... यूपी में उतारे गए 54 हजार लाउडस्पीकर, 60 हजार का वॉल्यूम डाउन
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया था. यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश के कुछ दिनों बाद आया है ताकि धार्मिक स्थलों के आसपास रहने वाले लोगों को असुविधा न हो.
उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर हटाने को लेकर जारी अभियान जोरशोर से चल रहा है. यूपी पुलिस के मुताबिक, राज्य में अब तक धार्मिक स्थलों से 53,942 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं. इतना ही नहीं 60,200 से ज्यादा लाउडस्पीकर की आवाज भी धीमी की गई है. पुलिस के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार यह अभियान चलाया जा रहा है.
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बरेली जोन से 16,682 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं. जबकि 17,204 लाउडस्पीकरों की आवाज को कम किया गया है. वाराणसी कमिश्नरी के तहत आने वाले क्षेत्र से 230 लाउड स्पीकर हटाए गए हैं. जबकि 313 की आवाज कम की गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया था. यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की संख्या को प्रतिबंधित करने के निर्देश के कुछ दिनों बाद आया है ताकि धार्मिक स्थलों के आसपास रहने वाले लोगों को असुविधा से बचाया जा सके.
कहां कितने हटाए गए लाउड स्पीकर
इतना ही नहीं सीएम योगी ने हाल ही में रामनवमी पर अन्य राज्यों में हुईं हिंसा की घटनाओं को देखते हुए आदेश दिया था कि बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जा सकता है. अप्रैल में कानून व्यवस्था पर बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि सभी को अपनी धार्मिक विचारधाराओं के अनुसार पूजा अर्चना करने की स्वतंत्रता है.
दरअसल, रामनवमी और हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी, एमपी के खरगोन समेत कई राज्यों से हिंसा की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद सीएम योगी ने धार्मिक जुलूस को लेकर कड़ा रुख अपनाया था. उन्होंने आदेश दिया था कि राज्य में बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जा सकता.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









