
ये है Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन, 9 हजार रुपये से भी कम है कीमत, मिलता है 50MP कैमरा
AajTak
Samsung Galaxy F14 5G Price in India: कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना हो, तो ज्यादातर चीनी ब्रांड्स के ही ऑप्शन मिलते हैं. हालांकि, अब आप Samsung के फोन्स को भी सस्ते में खरीद सकते हैं. कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन 8,990 रुपये में मिल रहा है. इस फोन में 50MP का प्राइमरी लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy F14 5G एक अच्छा ऑप्शन है. ये कंपनी का सबसे सस्ता फोन है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है. ये हैंडसेट Full HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है.
डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इस फोन को आप 10 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
सैमसंग का ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. Samsung Galaxy F14 5G को आप 8,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे. ये कीमत फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं स्मार्टफोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,499 रुपये में आता है.
यह भी पढ़ें: Samsung ने किया बंपर सेल Fab Grab Fest का ऐलान, सस्ते में मिलेंगे TV, फ्रिज और स्मार्टफोन्स
ये दोनों ही वेरिएंट्स 10 हजार रुपये से कम कीमत में आता है. Samsung Galaxy F14 5G को आप Flipkart, Amazon और दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इस फोन के साथ सैमसंग Spotify Premium का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











