
ये है भारत में Xiaomi का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन, कीमत 13,999 रुपये से शुरू
AajTak
Redmi Note 10T 5G को भारत में इस महीने की 20 तारीख को लॉन्च किया गया था. ये शाओमी की ओर से भारत में लेटेस्ट 5G फोन है. इस फोन की शुरुआती कीमत भारत में 14,000 रुपये से कम रखी गई है.
Redmi Note 10T 5G को भारत में इस महीने की 20 तारीख को लॉन्च किया गया था. ये शाओमी की ओर से भारत में लेटेस्ट 5G फोन है. इस फोन की शुरुआती कीमत भारत में 14,000 रुपये से कम रखी गई है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी है. इसका मुकाबला देश में Realme 8 5G और Samsung Galaxy M32 जैसे फोन्स से है. Redmi Note 10T 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे ऐमेजॉन, शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट, मी होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकते हैं. ग्राहकों के पास इसे खरीदने के लिए क्रोमियम वाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मेटालिक ब्लू और मिंट ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन होंगे. Redmi Note 10T 5G के स्पेसिफिकेशन्सMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












